19 दिसंबर 2023 - 05:08
इस्राईल की दो टूक, यह सिर्फ हमारा नहीं अमेरिका का भी युद्ध

नेतन्याहू ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि यह युद्ध हमास के खिलाफ पूर्ण जीत का है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा मानना है कि यह युद्ध केवल हमारा नहीं है, बल्कि अमेरिका का भी है, क्योंकि अमेरिका दुनिया में सभ्यता की ताकतों का नेतृत्व कर रहा है।

फिलिस्तीन के खिलाफ 2 महीने से भी अधिक समय से जारी नरसंहार के बीच अमेरिकी युद्ध मंत्री एक बार फिर इस्राईल के दौरे पर पहुँच चुके हैं। अमेरिका के युद्ध मंत्री के इस्राईल के दौरे पर ज़ायोनी प्रधानमंत्री ने उनके साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान ज़ायोनी प्रधानमंत्री ने एक बार फिर दोहराया कि हमास के खिलाफ संपूर्ण जीत हासिल करना ही हमारा लक्ष्य है। यह युद्ध सिर्फ इस्राईल का ही नहीं है, बल्कि अमेरिका का भी है। क्योंकि ईरान ने बाबुल-मंदब के समुद्री रास्ते को बंद करने की धमकी दी है, जो विश्व के लिए नेविगेशन की स्वतंत्रता के लिए एक बड़ा खतरा है।

ज़ायोनी नेता नेतन्याहू ने इस्राईल के समर्थन के लिए वाशिंगटन को धन्यवाद कहा। इस दौरान अमेरिकी युद्ध मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी नेतन्याहू के साथ ही उपस्थित थे। नेतन्याहू ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि यह युद्ध हमास के खिलाफ पूर्ण जीत का है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा मानना है कि यह युद्ध केवल हमारा नहीं है, बल्कि अमेरिका का भी है, क्योंकि अमेरिका दुनिया में सभ्यता की ताकतों का नेतृत्व कर रहा है।